✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की बढ़ी मुश्किलें! ACB ने पत्नी स्निग्धा सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:18:49 PM

रांची (RANCHI) : हजारीबाग में आईएएस विनय चौबे के डीसी रहते हुए वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमों के खिलाफ म्यूटेशन के मामले की जांच अब एसीबी कर रही है. इसी कड़ी में एसीबी ने विनय सिंह की पत्नी, स्निग्धा सिंह को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. स्निग्धा सिंह इस मामले (एसीबी कांड संख्या 11/2025) की नामजद आरोपी हैं. जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है, और इस जमीन पर वर्तमान में नेक्सजेन का शोरूम संचालित हो रहा है.

एसीबी ने पहले ही विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और हजारीबाग के लैंड ब्रोकर विजय सिंह को गिरफ्तार किया है. मामले के अन्य आरोपियों पर भी जल्द ही कार्रवाई की संभावना है. उक्त भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है, जिसमें खाता नंबर 95 के प्लाट नंबर 1055, 1060 और 848 का कुल क्षेत्रफल 28 डिसमिल और खाता नंबर 73 के प्लाट नंबर 812 का क्षेत्रफल 72 डिसमिल है. यह जमीन सदर अंचल के बभनवे मौजा, हल्का 11 में स्थित है. 

Tags:ACBVinay SinghVinay Singh's wife Snigdha SinghACB summons Vinay Singh's wife Snigdha SinghSnigdha Singhland scamjharkhand land scamvinay chaubeyIAS vinay chaubeyranchi updateACB in actionlatest updatejharkhand update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.