☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: जमशेदपुर एसीबी ने थाना प्रभारी को 50,000 हजार रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, मामूली मारपीट के मामले को लेकर मांगी थी घूस

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर मानगो थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार को एसीबी की टीम ने गुरूवार को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने थाना से ही आरोपी इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी बीते दिनों हुए एक मामूली मारपीट के मामले में पहले 50,000 हजार रूपए की मांग की थी. पीड़ित के भाई की ओर से 25,000 हजार रूपए का वादा किया गया था. लेकिन थाना प्रभारी के नहीं मानने पर पीड़ित के भाई ने इसकी सूचना एसीबी जमशेदपुर को दी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने थाना प्रभारी को रंगे हाथों रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल एसीबी की टीम थाना प्रभारी के अन्य जगहों पर भी जांच कर रही है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Published at: 10 Nov 2022 01:18 PM (IST)
Tags:station in-charge arrested for taking bribe in jamshedpurjamshedpur ACBjamshedpur policethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.