✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग के प्राइवेट अस्पताल में AC ब्लास्ट, मौके पर मची अफरा-तफरी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:56:51 PM

Hazaribagh- हजारीबाग के एक अस्पताल में AC ब्लास्ट हो गया है. एयर कंडीशनर की मरम्मती का काम चल रहा था तभी यह घटना घटी.  जिससे पूरे अस्पताल में अफरातफरी मच फैल गई. जो मरीज भर्ती थे वे और उनके परिजन परेशान हो गए. ब्लास्ट के बाद आग लग गई. यह घटना जिला बोर्ड चौक के समीप एक प्राइवेट अस्पताल में हुई. 

जानिए हादसे का क्या कारण रहा

बताया जा रहा है कि हजारीबाग के जिला बोर्ड चौक के समीप स्थित आरोग्यम अस्पताल में यह हादसा हुआ.इसके आईसीयू वार्ड में एयर कंडीशनर की मरम्मती का काम चल रहा था. तभी यह ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के बाद यहां आग लग गई. इस घटना से पूरे अस्पताल में अफरातफरी मच गई. अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया.अस्पताल के कई कमरों में धुआं भर गया. जानकारी के अनुसार मरम्मती करने वाला कारीगर घायल हो गया है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है जिस समय यह घटना घटी वहां तेज आवाज भी हुई थी. कारीगर का इलाज इसी अस्पताल में हो रहा है. इस संबंध में अस्पताल का प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

Tags:Jharkhand newsHazaribagh newsAC blast in private hospitalprivate hospital in HazaribaghAC blastAC blast in hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.