☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आखिरकार रंग लाई आशिकी, 5 साल के लंबे इंतजार के बाद कृष्णा को मिली सुमन  

आखिरकार रंग लाई आशिकी, 5 साल के लंबे इंतजार के बाद कृष्णा को मिली सुमन   

बोकारो(BOKARO): बॉलीवुड में प्यार को जताने और दर्शाने के लिए एक से बढ़कर एक नगमे लिखे और फिल्माये गये. जिसको सुनकर और सुनाकर प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार एक-दूसरे से करते हैं. लेकिन जब प्यार के आगे दुनिया के हर डर को प्रेमी भुला दें. तो ऐसे आशिकों के लिए मुगल-ए-आजम का ‘जब प्यार किया तो, डरना क्या, प्यार किया कोई चोरी नहीं की’ गाना बिल्कुल सटीक बैठता है.

5 साल के लंबे इंतजार के बाद विवाह के बंधन में बंधा प्रेमी जोड़ा

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से एक ऐसी ही सच्ची प्रेम कहानी लोगों के सामने आई है.जिसको देखकर प्यार पर लोगों का विश्वास एक बार फिर बढ़ गया है. जहां रामगढ़ के 22 साल के कृष्णा कुमार साव और बोकारो की 25 साल की सुमन कुमारी ने अपने प्यार को पाने के लिए 5 साल का लंबा इंतजार किया. और उम्र, समाज, परिवार के बंधन को तोड़ते हुए 2 अप्रैल को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गये.

हर बंधन को तोड़ते हुए जीता सच्चा प्यार

आपको बता दें कि प्रेमी कृष्णा अपनी प्रेमिका सुमन से उम्र में 3 साल छोटा है. इन दोनों की 5 साल पहले दोस्ती हुई. जो धीरे- धीरे प्यार में बदल गई. 5 सालों तक इनके बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा. इसी बीच घरवालों को जब इसकी खबर हुई तो कई बार ऐसा लगा मानो दोनो को अलग होना पड़ेगा. लेकिन जब प्यार के साथ खाई गई कसमें सच्ची होती है. तो प्यार करनेवालों को कोई दूर नहीं कर सकता है. इनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

एक सुंदर लव स्टोरी की हुई हैप्पी एंडिंग

पांच वर्षों की तपस्या के बाद प्रेमी- प्रेमिका ने ललपनिया स्थित छरछरिया धाम परिसर में वैदिक रीति रिवाज से शादी कर ली. पुरोहित राहुल पांडेय ने दोनों की शादी कराई. और शादी का प्रमाणपत्र भी दिया. इससे पहले प्रेमी जोड़े ने तेनुघाट स्थित हिन्दू विवाह निबंधक बेरमो के कार्यालय में कोर्ट मैरिज भी कर लिया था. हालांकि प्रेमिका के परिजनों ने शादी के लिए अपनी सहमति दे दी है.  लेकिन प्रेमी परिजनों को इस शादी से एतराज है. इस शादी के बाद दोनों काफी खुश है. आखिरकार एक सुंदर लव स्टोरी की हैप्पी एंडिग हुई.

रिपोर्ट: संजय कुमार 

Published at:02 May 2023 03:06 PM (IST)
Tags:Aashiqui finally paid offKrishna got 'Radha' after a long wait of 5 years
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.