✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बहुचर्चित बाघमारा कांड के केंद्र में रही आशाकोठी फिर क्यों बटोर रही सुर्खियां, पढ़िए विस्तार से

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:07:46 AM

धनबाद(DHANBAD):  इस साल के पहले महीने में  बाघमारा का खरखरी  अचानक सुर्खियों में आ गया था.  सुर्खियों में आने की कई वजह थी.  आउटसोर्सिंग कंपनी विवाद , गिरिडीह के सांसद  पर मुकदमा, कारू  यादव की दबंगई ,फिर गिरफ्तारी सहित अन्य कारण  इसकी वजह थी.  गिरिडीह के सांसद  के कार्यालय को फूंकने  की वजह से भी खरखरी  चर्चा में आ गई थी.  खरखरी  चर्चा में इसलिए भी आ गई थी कि इलाके के एससीडीपीओ को घायल कर दिया गया था. फिर तो  खरखरी  की आशाकोठी कोयला चोरी के लिए कुख्यात हो गई.  पुलिस कोयला जब्त  करते-करते थक गई, बीसीसीएल के वाहन  अवैध कोयला उठाते -उठाते  थक गए.  पुलिस आशाकोठी कभी जाती नहीं थी लेकिन पूरी तैयारी के साथ कई बार गई.  छापेमारी की, उस समय तो आशाकोठी लगभग खाली हो गई थी.  घर में ताले लटक रहे थे.  घर के आगे मवेशी बंधे  पडे थे. 

एक समय थम गई थी अवैध गतिविधियां 
 
उसके बाद  आशाकोठी की अवैध गतिविधियां थम गई थी.  लेकिन अचानक सोमवार को आशाकोठी फिर चर्चा में आ गई.  सिर्फ आशाकोठी ही नहीं बाघमारा का मधुबन थाना क्षेत्र सुर्खियों में आ गया.  साबित हो गया कि कोयला चोरी अभी भी बेधड़क  जारी है. 

दरअसल , खरखरी  रेलवे पुल के पास बाइक पर  अवैध कोयला लोड कर जा रहे बाइक सवार ने एक अन्य बाइक से जा रही  दो स्कूली छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी. छात्राओं को  बाइक से  ले जा रहा  सवार भी घायल हो गया.   छात्राएं  परीक्षा देने जा रही थी.  तीनो  को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया .  इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा.  गुस्साए  लोगों ने नावागढ़ -महुदा  मुख्य  मार्ग को जाम कर दिया.  कोयला ढुलाई करने वाली  बाइक को आग  के हवाले कर दिया.  इसके बाद स्थिति और बिगड़ी,कुख्यात  आकाशकोठी की भी चर्चा हुई. 

कई थानों की पुलिस को पहुंचना पड़ा 
 
स्थानीय लोगों का कहना था कि आकाशकोठी के लोग फिर से कोयला चोरी में जुट गए है.  स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुला लिया गया था.  4 घंटे के बाद सड़क जाम हटा.  घटना की सूचना पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो  भी पहुंचे. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की अनदेखी की वजह से कोयले की  अवैध ढुलाई  हो रही  है.  लगातार वह इसका विरोध कर रहे है.  फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.    बता दें कि आकाशकोठी   वही इलाका है, जहां 9 जनवरी को हंगामा के बाद पुलिस पर पथराव हुआ था.  कारू  यादव के लोगों ने पथराव कर इलाके के एससीडीपीओ को घायल कर दिया था.  उसके बाद पुलिस एक्शन में आई और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हुई.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBaghmaraKharkhareeKoyalaRoad Jaam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.