✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

"आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार"-प्रशासन, सरकार एवं जनता के बीच की दूरी को पाटना है  उद्देश्य - उपायुक्त 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:53:38 PM

धनबाद(DHANBAD) राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे  होने पर  शुक्रवार  से जिले की पंचायत, नगर निगम के वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसी कड़ी में  उपायुक्त  वरुण रंजन निरसा प्रखंड के बैजना में आयोजित  कार्यक्रम में पहुंचे.  उपायुक्त ने  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.  इस दौरान उन्होंने लोगो  से अपील करते हुए कहा कि अपने पंचायत में हो रहे  कार्यक्रम से जुड़कर सरकार  संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ले. कैम्प के दौरान उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, डीएफओ, समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कैंप में मौजूद कई योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.  परिसंपत्ति वितरण में दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर, स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल समेत अन्य लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, कंबल, पौधा समेत अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम कैंप में लगाए गए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल का उपयुक्त एवं उप विकास आयुक्त  समेत विभिन्न पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया.  

निर्देश -सबो का आवेदन लेने के बाद ही कैंप का समापन हो 

साथ ही सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया की अंतिम व्यक्ति के आवेदक को प्राप्त करने के बाद ही कैंप का समापन  करे.  कैंप में मौजूद मेडिकल टीम को उपायुक्त ने कहा  कि जितने भी लोग इस कैंप में पहुंच रहें हैं, उन सभी का एक न्यूनतम मेडिकल जांच की सुविधा अवश्य उपलब्ध कराएं, साथ ही आवश्यकता अनुसार दवाइयों का भी वितरण करे.  उपायुक्त  ने कहा कि पिछले दो वर्षों में आप सभी के सहयोग से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया.  जिसमें कई प्रकार के समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसका निष्पादन भी किया गया.  एक बार फिर से सरकार आपके द्वारा आई है और इस कार्यक्रम का पहला उद्देश्य है कि प्रशासन, सरकार एवं जनता के बीच की दूरी को समाप्त किया जाए.  इसलिए पदाधिकारी आपके बीच जाकर आपकी समस्याओं से अवगत होकर समस्याओं का समाधान कर रहे है.   इस कार्यक्रम का दूसरा उद्देश्य यह भी है कि समय-समय पर सरकार आवश्यकता अनुसार कई विभिन्न प्रकार की नई-नई योजनाएं भी लाती है.  इस वर्ष भी जरूरत के अनुसार कई नई योजनाएं  आई है.  जिसमें से एक है अबुआ आवास योजना , इस योजना के तहत जो लाभुक आवास योजना से वंचित रह गए हैं, वैसे लाभुकों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा. 

युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लाई है योजना 

 वहीं युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लाई गई है.  जिसके तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए  आर्थिक तौर पर सहयोग किया जाएगा, जिससे अच्छी शिक्षा में पैसा कभी भी बाधा न बन सके.  इस सोच के साथ इस योजना को लाया गया है.  किसानों के लिए भी सरकार गंभीर है, इसको देखते हुए बिरसा सिंचाई कूप योजना सरकार  लाई है.  जिसके तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में आवेदन जेनरेट करते हुए लाभुकों को योजना का लाभ पहुंचा कर किसानों  की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की पहल की जाएगी.  साथ ही वन क्षेत्र में रह रहे आदिवासी भाई बहनों के लिए वन पट्टा की व्यवस्था सरकार के द्वारा की गई है.  उसके लिए भी कैंपों में आवेदन जनरेट करते हुए लाभुकों को योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है. इसके अलावा पूर्व से चली आ रही योजनाएं, सावित्री बाई फुले योजना, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि तरह-तरह की विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए  भी इस कैंप में  आवेदन प्राप्त किये  जा रहे है. 
 
उपायुक्त   ने समय सीमा के भीतर निष्पादन का दिया भरोसा 
 
उपायुक्त   ने वहां मौजूद स्थानीय ग्राम वासियों को भरोसा दिलाया कि जितने भी आवेदन कैंप के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं, इन सभी की स्क्रूटनी करते हुए अर्हता रखने वाले योग्य लाभुकों को एक महीने के बाद योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.  साथ ही वैसे मामले जिसका निष्पादन पंचायत स्तर पर होने हैं, वैसे मामले एक हफ्ते के अंदर निष्पादन किए जाएंगे एवं प्रखंड स्तर पर होने वाले निष्पादन के लिए 15 दोनों का समय दिया गया है. शिविर से लौटने  के क्रम में उपयुक्त  ने पाण्ड्रा स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया.  इस दौरान वहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अस्पताल शुरू करने में आ रही समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया.  उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि एक से दो महीने के अंदर इस सीएचसी को शुरू कर दिया जाएगा.कैंप के दौरान उपायुक्त  वरुण रंजन ,उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, डीएफओ  विकास पालीवाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, प्रखंड विकास पदाधिकारी  इंद्रलाल ओहदार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadyojnaDCbharosagramin

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.