✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जगन्नाथपुर दुष्कर्म मामला: अंधविश्वास की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, कथित ओझा गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 6:43:51 PM

चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म मामला ने पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले को झकझोर कर रख दिया है.जहां अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर एक कथित ओझा द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए गांव के कथित ओझा पांडे नाग (57 वर्ष), निवासी ग्राम तोड़ांगहातु (मुंडासाई), थाना जगन्नाथपुर, को घर बुलाया था  आरोपी लंबे समय से ओझा-गुनी और झाड़-फूंक का काम करता था 

जगन्नाथपुर दुष्कर्म मामला

झाड़-फूंक के बहाने रची गई साजिश बताया गया कि आरोपी ने इलाज की प्रक्रिया का हवाला देते हुए महिला और उसके बेटे को घर से बाहर भेज दिया उसने उन्हें पास के तालाब में फेरा लगाने और पूजा संबंधी प्रक्रिया पूरी करने को कहा, जबकि वह स्वयं घर में ही रुक गया। इसी दौरान आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी को डराकर और धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.परिवार के लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन तुरंत जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना कांड संख्या 15/26, दिनांक 1 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 तथा पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर 2 मार्च 2026 को आरोपी पांडे नाग को गिरफ्तार कर लिया.जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वर्ष 2014 में भी दुष्कर्म के एक मामले में आरोपित रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.अंधविश्वास से दूर रहने की अपीलजगन्नाथपुर थाना पुलिस ने आम जनता से अंधविश्वास से बचने की अपील की है.अधिकारियों ने कहा कि झाड़-फूंक और ओझा-गुनी के नाम पर अपराध की घटनाएं बढ़ रही है. किसी भी बीमारी या समस्या की स्थिति में योग्य चिकित्सक से इलाज कराना ही सुरक्षित विकल्प है.

रिपोर्ट-संतोष वर्मा

Tags:rape in chaibasagang rape in chaibasagang raped in chaibasagangrape in chaibasagangrape case in chaibasachaibasa rapechaibasa news todaygang rape chaibasachaibasa gang rapechaibasa rape casechaibasa gang rape casechaibasa gang rape videochaibasa rappernaxal attack in chaibasanaxalites rampage in chaibasachaibasa gangrapecrime in chaibasa jharkhandchaibasa gangrape casechaibasa girl gangrapedchaibasa rapchaibasa rapperschaibasa software engineer gangrape

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.