गिरिडीह(GIRIDEEH): गिरिडीह के सीसीएल के कोक प्लांट में लोहा चोरी करने गए दो युवक पर अचानक भ्रभ्राकार कर दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुशार दोनों युवक बनियाडीह के अग्दोनीखुर्द गांव के रहने वाले हैं और कोक प्लांट में चोरी करने गए थे, जिस दीवार पर दोनो चढ़ कर भीतर घुसने के प्रयास में थे, वो दीवार कमजोर था. लिहाजा, दीवार अचनाक गिर पड़ा. जिसके चपेट में आने से एक युवक के मौत की सूचना है. जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थान की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है.
गिरिडीह के सीसीएल के कोक प्लांट में चोरी करने गए एक युवक की हुई मौत

Published at:03 Dec 2022 09:28 PM (IST)