✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपनी शादी का कार्ड बांटने गए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, घर में कोहराम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:55:36 AM

पलामू(PALAMU): सोननगर बरवाडीह रेल खंड के अंकोरहा और बड़की सलैया रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को ट्रेन से गिरकर हैदरनगर के खरगड़ा गांव निवासी विनोद यादव का पुत्र धनंजय कुमार की मौत हो गई. युवक धनंजय अपनी शादी का कार्ड देने अंकोरहा गांव गया था. इसी माह 21 मई को युवक की शादी होने वाली थीं. मृतक धनजंय यादव हैदरनगर के खरगड़ा गांव का निवासी है. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार को अंकोरह रेलवे स्टेशन के बगल में नरारी कला दादी के साथ धनंजय शादी का कार्ड देने गया था.रविवार को सुबह शटल ट्रेन से हैदरनगर आने के क्रम में अंकोरहा व बड़की सलैया रेलवे स्टेशन के बीच सिमरा गांव के पास ट्रेन से गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

दादा दादी का रो रो कर बुरा हाल

 धनजंय की मौत से घर में कोहराम मचा है. माता पिता दादा दादी का रो रो कर बुरा हाल है. गांव में मातम छाया है. इस सम्बंध में खरगड़ा गांव निवासी पूर्व मुखिया जितेंद्र पासवान ने बताया कि धनजंय कुमार यादव की 16 मई को तिलक व 21 मई को शादी होने वाली थी. शादी का कार्ड देने वह अपनी दादी के साथ अंकोरहा रेलवे स्टेशन के बगल में नरारी कला गांव गया था. लौटने के क्रम में रविवार को डेहरी बरवाडीह शटल ट्रेन में काफी भीड़ होने के कारण वह गेट से अंदर जाने की मुशक्कत करता रहा.

धक्का मुक्की की वजह से गिरा युवक

यात्रियों की धक्का मुक्की की वजह धनंजय कुमार यादव सिमरा गांव के पास ट्रेन से गिर गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवक के सर पर गंभीर चोट आई है. ग्रामीणों ने बताया कि बीडीएम ट्रेन गत दो माह से बंद रहने की वजह डेहरी बरवाडीह शटल ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होती है. भीड़ का भेट चढ़ गया हैदरनगर के खरगड़ा गांव का युवक. युवक धनंजय के माता पिता दादा दादी और परिवार के अन्य सदस्यों के अरमान ट्रेन की भीड़ ने लील लिया. क्या रेलवे के अधिकारी मंत्री उस परिवार के दुःख को समझ पाएंगे. अगर थोड़ा भी गैरत बची होगी तो रेलवे डिपार्टमेंट इस शादी ब्याह के सीजन में बीडीएम सवारी गाड़ी को चालू करेगी

Tags:tRAINPALAMUpalamu newshaidernagar]bdm trainhaidarnagar railwaysonnagar -garhwar railway

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.