✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में मछली पकड़ने गया युवक खुद जाल में फंसा, दर्दनाक मौत से गांव में मातम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 12:37:27 PM

गढ़वा (GARHWA): गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक युवक नदी में मछली मारने गया था, लेकिन इसी दौरान वह खुद जाल में फंस गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

दर्दनाक मौत से गांव में मातम

बताया जाता है की सुरेश जाल लेकर घर से मछली मारने के लिए झुमेलवा डैम पंहुचा था. जाल साहियार कर जैसे ही डैम मे गया वह जाल फेक दिया ताकि मछली पकड़ा जाए लेकिन जाल खींचने के क्रम मे पानी के निचे जाल कंही फ़स गई जिसे छुड़ाने के लिए ज़ब वह पानी के निचे गया तो वह भी उसी जाल मे फस गया जिसमे वह मछलियों को पकड़ कर रखा था इसी दौरान उसकी पानी के अंदर ही छटपटा कर उसकी मौत हो गई.ज़ब काफ़ी देर बीत जाने के बाद वह नहीं निकला तो उसके साथ गए एक अन्य व्यक्ति ने इसकी जानकारी गाँव मे दी जिसके बाद देखते ही देखते पूरे गाँव के ग्रामीणों की भीड़ डैम पर उमड़ पड़ी.

युवक की तलाश जारी

आनन फानन मे स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी गई लेकिन अभीतक मृतक के शव को नहीं निकाला जा सका है वंही रंका थाने की पुलिस अब एनडीआरएफ से मदद की गुहार लगाई है.एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा की मछली मारने डैम मे उतरा था लेकिन अभीतक वापस नहीं लौट सका है हमलोग काफ़ी खोजबीन किए लेकिन सफलता नहीं मिली अब पुलिस से हमलोग मदद मांगे है.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार 

Tags:GarhwaJharkhandRankaFishing AccidentBreaking NewsNDRFAccident NewsJharkhand NewsGarhwa NewsRiver AccidentRescue OperationViral NewsHindi NewsTragic Death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.