✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में एक युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी, अपने ससुराल में रहता था मृतक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:39:06 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-लोहरदगा में एक दिल दहला देने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात कैरो थाना क्षेत्र के खरता गांव  की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया . बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने युवक के शव को बुधवार की सुबह देखा. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी, फिलहाल, क्यों हत्या को अंजाम दिया गया और इसके पीछे क्या वजह है. पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है.

ससुराल में रहता था मृतक

बताया जा रहा है कि बैजू साहू का पुत्र सत्येंद्र साहू जो 38 साल का था औऱ मूल रूप से चंदवा थाना क्षेत्र के होलहंग मसियातु गांव का रहने वाला था. सत्येंद्र साहू पिछले पांच सालों से कैरो थाना क्षेत्र के खरता गांव में अपने ससुराल में रह रहा था. इस मर्डर के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है , अचनाक हुई इस हत्या से गांव वाले भी हैरानगी जता रहें हैं. पुलिस हत्यारों की तलाश में फिलहाल जुटी हुई है औऱ यह जानने की कोशिश में है कि कही हत्या के पीछे कोई रंजिश तो नहीं थी . यह इसके पीछे कुछ और वजह है.

Tags:shot dead in Lohardagayoung man was shot deadsensation in the areadeceased lived in his in-laws houseलोहरदगा में युवक की हत्याहत्या से लहोरदगा में सनसनीlohardaga murder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.