✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में दोस्तों को मारने के लिए देसी कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 4:01:18 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई उलीडीह पुलिस ने की है. उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित टावर मैदान से युवक को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उसके पास से देसी कट्टा मिला. आरोपी अवधेश कुमार यादव शंकोसाई रोड नंबर 5 का ही रहने वाला है. थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है. रविवार को पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टावर मैदान में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. उसकी मंशा बड़ी घटना को अंजाम देने की थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया.

हत्या करने की थी योजना
डीएसपी बचनदेव कुजूर ने बताया कि आरोपी की 18 अप्रैल को अपने ही दोस्तों के साथ लड़ाई हुई थी. नशा करने के दौरान सभी आपस में भीड़ गए थे. इसी का बदला लेने के लिए अवधेश अपने साथ देसी कट्टा लेकर घूम रहा था. उसकी मंशा उसके साथ मारपीट करने वाले युवक पर हमला करना था. लेकिन सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी की मंशा पर पानी फेर दिया. रात करीब 3 बजे उसके टावर मैदान से पकड़ा गया.

हथियार सप्लायर तक पहुंचना है चुनौती
पुलिस अवैध हथियार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. हाल ही में कार्रवाई के दौरान कई देसी कट्टा तो कई पिस्तौल पुलिस ने बरामद की. 20 से अधिक अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. लेकिन उन अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वालों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है. यह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती उभर कर सामने आ रही ही. सूत्रों के अनुसार दूसरे राज्यों से शहर में अवैध हथियार मंगाए जा रहे है. 

Tags:Jamshedpur policeUlidih policeJamshedpur crime newsJamshedpurJharkhandJharkhand crime newsJharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.