✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मां के साथ बकाया पैसे लेने गई थी नाबालिग, दरिंदों ने लूट ली आबरू , सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:35:34 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में बेटियाँ दरिंदों के निशाने पर है. बेटी की अस्मत लूट की खबरे आय दिन किसी ना किसी क्षेत्र से सामने आती है. ऐसे में अभिभावक बेटी को लेकर चिंतित है. उन्हे डर लगा रहता है कि कहीं किसी दरिंदे की नजर उनकी बेटी पर ना पड़ जाए.कुछ ऐसा ही मामला पंडरा ओपी क्षेत्र से सामने आया.एक नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ बाज़ार बकाया पैसा लेने गई थी.उसी दौरान नाबालिग कही लापता हो गई. काफी खोज बिन के बाद उसका पता नहीं चला.कुछ देर बाद रोती बिलखती बच्ची अपने घर लौटी. मां को देख कर उनसे लिपट गई और दहाड़ मार कर रोने लगी.

लड़की के बयान पर दर्ज हुआ मामला

रोते बिलखते बच्ची ने मां को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारें में बताया.मां बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की बात सुन कर उनके पैर तले जमीन खिसक गई.बच्ची को मां ने हिम्मत दिया और साथ पंडरा ओपी थाना पहुंच कर थानेदार को पूरी वारदात से अवगत कराया.जिसके बाद मां के द्वारा एक लिखित आवेदन थाना में दिया गया.बाद में बच्ची का मेडिकल टेस्ट सदर अस्पताल में कराया गया. साथ ही 164 का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.पुलिस ने बच्ची के बयान पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया.

मां होटल में बर्तन धोने का करती है काम

पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की बात को स्वीकार कर लिया.जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.पुलिस ने बताया कि बच्ची बेहद गरीब परिवार से आती है. उसकी मां एक होटल में बर्तन धोने का काम करती है.उसी होटल में काम का बकाया पैसा लेने के लिए वह मां के साथ गई थी.इसी दौरान उसके साथ यह वारदात को अंजाम दिया गया.फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है.पुलिस ने साफ कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के आपराधिक वारदात या बेटियों के साथ ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे.                                                 

Tags:A young man raped a minor girl who had gone with her mother to collect the outstanding moneythe police sent the accused to jail.rapejharkhandbetistudentpandra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.