✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, रिम्स रेफर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:06:23 AM

रामगढ़ (RAMGARH): रामगढ़ जिले के चितरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजरप्पा मोड़ के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के मुताबिक, मायल गांव का रहने वाला संजय कुमार अपनी बाइक से सांडी से चितरपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान रजरप्पा मोड़ के पास अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.

Tags:ramgarh newsyoung manmotorcycleseriously injuredtractorillegally mined sand;RIMS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.