✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छुप छुप कर प्रेमिका से मिला करता था रांची का युवक, वैलेंटाइन डे से पहले प्रेमिका ने दी खौफनाक मौत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 7:11:37 PM

रांची(RANCHI): वैलेंटाइन डे वीक पर एक प्रेमी के खौफनाक अंत की खबर रांची से सामने आई.  .सोनातू में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया और फिर पति के साथ मिल कर काम तमाम कर दिया. इस घटना में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पूरे मामले में बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि हरिहर महतो के लापता होने की खबर मिलने के बाद से पुलिस जांच कर रही थी. इसी बीच एक लाश बरामद की गई. जिसका सर धड़ से अलग था और प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया. मामला गंभीर था. जिसके बाद एक टीम बनी और हर पहलू पर जांच शुरू की गई. आखिर में इस केस में हरिहर की प्रेमिका ही सजिशकर्ता निकली.

पुलिस ने बताया कि घटना अवैध प्रेम संबंध को लेकर तीन व्यक्ति के द्वारा अंजाम दिया गया है.   जिसमें दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे व्यक्ति की धर पकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. जल्द ही उसकी भी गिरफ़्तारी करने का दावा किया है.  

 बताते चलें की विगत 31 जनवरी को सोनाहातू थाना के गोमाडीह गांव से हरिहर महतो गायब हो गया था परीजनों को द्वारा खोजबीन की गई पर कुछ भी अता पता नहीं चला इसी दौरान बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व गठित टीम ने कांची नदी के किनारे से हरिहर महतो की सिर कटी लाश बरामद की और पुरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हरिहर महतो की कथित प्रेमिका सुलोचना देवी और उसके पति क्षेत्रपति महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं इनके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस की बल्ली खून से सना काले रंग का दुपट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किया है.   

Tags:RANCHIRANCHI SONAHTU NEWSRANCHI UPDATERANCHI HARIHAR MAHTO NEWSHARIHAR MAHTO NEWSRANCHI CRIMECRIME NEWS JHARKHANDBUNDUBUNDU UPDATEBUNDU KA NEWSSONAHTU MURDER

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.