✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फुटबॉल मैच के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:48:47 AM

बोकारो (BOKARO): जिले के हजारी पंचायत स्थित मैदान में फुटबॉल मैच खेलने के दौरान मैदान पर आसमानी बिजली गिरने से होने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार एसएस क्लब हजारी और स्वांग पुराना माइनस का फुटबॉल का मैत्री मैच खेला जा रहा था. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी. बारिश में खिलाड़ी भी नही रुके और मैच खेलते रहे, तभी अचानकर वहां आसमानी बिजली गिरी. आसमानी बिजली गिरने से हजारी पंचायत के पटवा टोला निवासी विशांत प्रसाद उसकी चपेट में आया और बेहोश होकर गिर गया. आनन-फानन में साथी खिलाड़ियों ने उसे एवं निजी अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद विशांत प्रसाद के परिजन और गांव वाले अस्पताल पहुंचे. बेटे की मौत होने का भरोसा नहीं होने पर परिजन उसे आर्डियर अस्पताल ले गये. वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके निधन की पुष्टि की. इसके बाद परिजन अस्पलात के बाहर हंगामा करने लगे. मौके पर गोमिया थाना की पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. हालांकि परिजन बेटे की मौत होने का फिर भी भरोसा नहीं करते हुए उसे बीजीएच अस्पताल ले गए.

आंकड़े

आकड़ों की मानें तो इस बार के बरसात में राज्य में अब तक 50 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं. झारखंड में मौत का आंकड़ा 322 से बढ़कर 342 हो गया है. इसके अनुसार मौत के आकड़ों में 6.21% की बढ़ोतरी हुई है. ऐसी स्थिति में  राज्य सरकार की तरफ से मुआवजे का प्रावधान है.

रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो/गोमिया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.