✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, 3 घायल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:12:17 AM

गुमला (GUMLA) : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. उसकी मां, बहन और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार छोटा खपिया निवासी 20 वर्षीय रामवीर उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घायलों में उसकी 45 वर्षीय मां मुनी देवी, बहन 14 वर्षीय करिश्मा कुमारी और बेटी 3 वर्षीय आरोही कुमारी शामिल हैं.

घायल करिश्मा कुमारी ने बताया कि वे सभी गम्हरिया बाजार गए थे और वहां से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान नवडीहा के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई. घटना के बाद रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के बाद तीनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घाघरा पुलिस मृतक रामवीर के शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई है.

रिपोर्ट-सुशील सिंह

 

Tags:gumla newsaccidentyoung man died3 were injuredcollision between two bikes in Gumla

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.