✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला की बहादुरी से पकड़ा गया छिनतई का आरोपी, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:40:21 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओमनगर के पास शनिवार को एक युवक छिनतई की कोशिश करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया.आरोपी राह चलती एक महिला का पर्स छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया.

बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई

महिला की बहादुरी के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को वहीं पकड़ लिया.स्थानीय लोगों ने युवक को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की और बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया.जानकारी के अनुसार, आरोपी कई दिनों से इस इलाके में सक्रिय था और महिलाओं को निशाना बनाकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था. शनिवार को वह एक महिला का पर्स छीनने में नाकाम रहा और पकड़ा गया.

युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसकी पहचान और आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जप्त कर लिया है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:saraikela news todayseraikela news todaysaraikela newssaraikela news livesaraikela news updatessaraikela news aaj kasaraikela latest newssaraikela hindi newssaraikela crime newsnews todayjharkhand saraikela newssaraikela kharsawan newsji bharat news todaybihar news todayjharkhand news todaynews today jharkhandlatest news todaytoday latest newssaraikela news prabhat khabarconversion news saraikelatoday newssaraikela train accident todayjharkhand saraikela firing news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.