✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के कदमा से दो छोटे बच्चों के साथ अचानक गायब हुई महिला, परिजन परेशान, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 30, 2026, 1:25:00 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर के कदमा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर रोड की रहने वाली एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ लापता हो गई है.जानकरी के मुताबिक महिला गुरुवार शाम 4:00 बजे से गायब है.लापता महिला का नाम लैला कुमारी है. मामले में पीड़िता के पति मुकेश कुमार साह ने बताया कि काफी खोजबीन की है लेकिन उसका पता नहीं चल पाया तब जाकर थाने में गुमसुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.

ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थी महिला

वही मामले पर महिला के देवर ने बताया कि उनकी भाभी लैला देवी अपने दो बच्चों के साथ कल शाम 4:00 बजे से ही लापता है. काफी तलाश करने के लिए भी देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल पाया जिसके बाद  थाने में मामला दर्ज कराया गया है. महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी गुरुवार की शाम 4:00 बजे घर से ट्यूशन पढ़ाने ही निकली थी.उसके बाद घर नहीं लौटी उसके साथ उनके छोटे दो बच्चे आर्यन और हर्षित कुमार भी है.

परिजनों ने पुलिस से की जल्दी बरामद करने की मांग

परिजनों ने मांग की कि पुलिस जल्दी ही महिला और उसके दो बच्चों का पता लगाया जाए.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही मामले का खुलासा करने का दावा भी कर रही है.

Tags:jamshedpur newsjamshedpur top newsjamshedpur news updatejamshedpur news livejamshedpur latest newscity news jamshedpurjamshedpur live newsjamshedpur city newsjamshedpur crime newsjamshedpur hindi newsjamshedpur airport newsjamshedpur breaking newsjamshedpur violence newstoday newsviral news todaytoday latest newsjharkhand news todaytoday jharkhand newsjharkhand today newsjamshedpurjamshedpur kand#jamshedpurnewsjamshedpur fc#jamshedpurjamshedpur cityjamshedpur alert

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.