✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरेआम महिला को सिगरेट से दागा फिर, साड़ी खोलने का प्रयास, मामले में जमशेदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 7:32:54 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,मिली जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने करीब 20 वर्षीय महिला के साथ आरोपी कन्हैया रजक ने अभद्र व्यवहार किया.आरोप है कि कन्हैया रजक ने महिला के मुंह में जबरदस्ती सिगरेट सटा दी और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की.

पढ़ें पूरा मामला

महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की.घटना के बाद पीड़िता द्वारा बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को आरोपी कन्हैया रजक (29 वर्ष), पिता पप्पू रजक, निवासी बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर-3 को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पहले भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़छाड़ से संबंधित दो मामले दर्ज है.इस छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार और जनार्दन सिंह शामिल थे.पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:viral videolatest viral videoviral cideojamshedpurjamshedpur jharkhand newsjamshedpur news livejamshedpur newscity news jamshedpurjamshedpur crime newsviral shortviral shortsshorts videoviralvideo

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.