✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बच्चा चोरी के शक में रांची में बवाल, भीड़ ने महिला को बुरी तरह पीटा

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 12:22:01 PM

रांची(RANCHI): के सदर पुलिस स्टेशन, रांची क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई. संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपने साथ ले गई.

बताया जा रहा है कि यह घटना नायक टोली इलाके की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को आसपास संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा गया था. इसके बाद लोगों के बीच यह बात फैल गई कि वह बच्चे को चोरी करने के इरादे से इलाके में आई है. इसी शक के आधार पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गुस्से में उसकी पिटाई कर दी.

घटना की खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. उस समय वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए थे और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. पुलिस ने किसी तरह महिला को भीड़ से छुड़ाया और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. इसके बाद महिला को थाने ले जाया गया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि महिला वास्तव में किस उद्देश्य से इलाके में आई थी और बच्चा चोरी की बात में कितनी सच्चाई है. साथ ही पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.

Tags:womanRanchichild theftbeatenPOLICERANCHI POLICEpeople beatwoman bearsadar policepolice sation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.