✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने दी जान, इलाके मैं फैली सनसनी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 20, 2026, 7:56:22 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. शीतल अपार्टमेंट में रहने वाली आकांक्षा नाम की महिला ने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार, आकांक्षा कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी. मंगलवार को वह अपार्टमेंट की छत पर गई और अचानक नीचे कूद गई. आसपास मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत महिला को गंभीर हालत में सेवा सदन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि महिला का अपने ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी वजह से वह मानसिक तनाव में थी और काफी परेशान रह रही थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags:ranchiranchi newsranchi news updateranchi updatesuicidesuicide in ranchi apartmentranchi suicide newssuicide in ranchibig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.