☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेवरात ले कर चंपत होने का नायाब तरीका, महिला को बेहोश कर ले उड़े बालियां औऱ अंगूठी

जेवरात ले कर चंपत होने का नायाब तरीका, महिला को बेहोश कर ले उड़े बालियां औऱ अंगूठी

दुमका(DUMKA): दुमका शहरी क्षेत्र में जेवरात लेकर भागने का अनोखा तरीका आज देखने को मिला. अभी तक जेवरात साफ करने के बहाने जेवरात लेकर भागता था, लेकिन अब अपराधियों ने दूसरा तरीका अख्तियार कर लिया है. आज दिन दहाड़े नगर थाना क्षेत्र के बक्शीबांध मुहल्ले में एक बैंक कर्मी के घर बाइक सवार 2 लोग पुराना बर्तन खरीदने के बहाने प्रवेश किया. महिला ने जब उसे गेट से बाहर जाने को कहा तो उसके ऊपर स्प्रे छिड़ककर बेहोश कर दिया. आराम से एक लाख का जेवरात शरीर से उतार कर चलता बना. सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुचीं और छानबीन में जुट गई. सीसीटीवी में दोनों का चेहरा कैद हो गया.

बक्शीबांध में किराएदार के रूप में रहने वाले झारखंड ग्रामीण बैंक के  कर्मी जितेंद्र चौरसिया की पत्नी त्रिवेणी कुमारी के साथ यह हादसा हुआ. एक युवक द्वारा उन पर कोई स्प्रे छिड़क दिया. बेहोश होने के बाद युवक कान की बालियां  और हाथ की दोनों अंगूठी आराम से निकालकर ले गए. होश  आने पर त्रिवेणी ने मुहल्ले के लोगों को सारी घटना बताई. इसके बाद नगर थाना की पुलिस भी आई. महिला ने बताया कि अचानक बेहोशी छा गई. होश आया तो एक लाख के जेवर शरीर पर नहीं थे.
महिला की शिकायत पर दो बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 

Published at:15 Sep 2022 11:55 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.