✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस को चकमा देने का नायाब तरीका,  जानिए कार में किसका बोर्ड लगा कर हजारीबाग में ढोए जा रहे थे गो वंश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:17:45 AM

धनबाद(DHANBAD): कहावत है एक सौ राजा के बराबर एक चोर को बुद्धि होती है, इसी कहावत को चरितार्थ पशु तस्कर कोयलांचल और इसके आसपास के इलाकों में कर रहे हैं. बुधवार को हजारीबाग में ज्यूडिशियल एकेडमी का बोर्ड लगी कार से पशु पुलिस ने बरामद किया है. 3 कथित गौ तस्करों को भी पकड़ा गया है. कार के असली मालिक का पुलिस पता लगा रही है. बता दें कि धनबाद में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं. पूर्व में पार्सल कंटेनर लिखें वाहन में पशुओं को ठूंस कर ले जाने का मामला पकड़ में आया था. स्थानीय लोगों की सक्रियता से यह मामला सामने आया. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. इतना ही नहीं, अभी हाल ही में मुगमा थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से पशु तस्करी का खुलासा हुआ था. स्कॉर्पियो की बीच वाली और पीछे वाली सीट हटाकर उसमें 4 पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा था. एक पशु तो मर भी गया था, बावजूद पशु तस्कर लिए जा रहे थे. इतना ही नहीं, पुलिस जैसे-जैसे सक्रिय होती है पशु तस्कर अपना ढंग तरीका बदल देते हैं. अब सूचना मिल रही है कि पशुओं को मुख्य सड़क से हटकर दूसरे इलाके से हांक कर बॉर्डर तक पहुंचाया जा रहा है. पशु तस्करी रोकने के लिए कानून बने हैं, लेकिन सख्ती से लागू लागू होने का लगता है अभी इंतजार करना होगा.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsGau taskar in dhanbadGau taskri in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.