✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाइक पर भारत दर्शन पर निकला भोले का अनोखा भक्त, कई ज्योतिर्लिंगों का कर चुका है दर्शन, पढ़ें किस चीज का दे रहा हैं संदेश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:43:44 PM

देवघर(DEOGHAR): भगवान की पूजा और आराधना करने के बहुत से तरीके है, जिसको करके लोग अपने देवता को प्रसन्न करते है, वहीं महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले योगेंद्र की भक्ति का तरीका सबसे अलग है. ये बाइक से ही भारत भ्रमण पर निकले है. इस दौरान वो सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने में लगे है. योगेंद्र ने केदारनाथ से इस यात्रा की शुरूआत की थी. जिसके बाद आज वो बाबा नगरी देवघर पहुंचे है.

योगेन्द्र लोगों को इस चीज के प्रति कर रहा है जागरुक

 भोले के भक्त योगेंद्र बाइक से ही भारत भ्रमण कर रहे है. योगेंद्र अपने बाइक में तिरंगा फहराकर देश भक्ति के लिए भी लोगों को जागरुक कर रहे है. योगेंद्र का मुख्य उद्देश्य मिट्टी को दूषित होने से बचाना है. जिस प्रकार से मिट्टी को उर्वरक बनाने के लिए रासायनिक खाद का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है, वैसे में स्वास्थ्य, वातावरण और मिट्टी जहरीला होते जा रहा है. रासायनिक के प्रयोग से मिट्टी दूषित हो रही है, जिसके कारण इससे उपजने वाले फसल भी काफी नुकसानदायक सिद्ध हो रहा है.

पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन कर अपना भारत यात्रा समाप्त करेंगे योगेन्द्र

 शिव के भक्त योगेंद्र अपने यात्रा के दौरान लोगों को रासायनिक खेती नहीं करने का आग्रह कर रहे है. पारंपरिक तरीके से और ऑर्गेनिक खेती करने के लिए जागरूक भी कर रहे है.योगेंद्र बहुत जल्द सभी पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन कर अपना भारत भ्रमण का यात्रा समाप्त करेंगे. योगेंद्र ने उम्मीद जताई है कि इस यात्रा से लोगों में जागरुकता आएगी और खेती के प्रति रासायनिक उपयोग न करने का लोग पहल करेंगे.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:unique devotee of Bholeunique devotee of Bhole went on a bike tour to visit Indiavisited many Jyotirlingasread what message he is givingYogendra will end his India tour by paying darshan of the sacred Dwadash Jyotirlinga.Yogendra is making people aware about this thingYogendraMaharashtra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.