✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जैप-1 रांची में शौर्य और भक्ति का दिखा अनोखा समागम, अस्त्र-शस्त्रों और हथियारों की हुई पूजा, फायरिंग कर दी गई माँ को सलामी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:31:50 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड की राजधानी रांची का जैप-1 परिसर नवरात्र और दुर्गा पूजा के मौके पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम बन जाता है. यहाँ पूजा का स्वरूप बाकी जगहों से बिल्कुल अलग है. प्रतिमा की जगह माँ दुर्गा की शक्ति का आह्वान कलश स्थापना के माध्यम से किया जाता है. वही आज जैप-1 commandent राकेश रंजन ने पूरे विधि विधान के साथ कन्याओं का पूजन किया और माता रानी से आशीर्वाद लिया. नवरात्र के नौ दिनों तक यहाँ विशेष विधि-विधान से माँ की आराधना होती है और जब आता है महानवमी का पावन अवसर, तो कन्या पूजन के साथ-साथ होता है उस परंपरा का निर्वहन, जो साल 1880 से लगातार चली आ रही है.

नवमी के दिन माँ को अस्त्र-शस्त्रों की पूजा के साथ फायरिंग कर सलामी दी गई. यह सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि शौर्य और भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम है, जिसमें जवान माँ दुर्गा की शक्ति और अपने साहस को एक सूत्र में पिरोते हैं. इस खास परंपरा में हथियारों की पूजा यह संदेश देती है कि जिन अस्त्र-शस्त्रों से देश और जनता की रक्षा होती है, वे सदा सशक्त और अडिग बने रहें, और कभी भी मौके पर धोखा न दें. रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 में यह अनूठी पूजा परंपरा आज भी जवानों द्वारा उसी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है, जैसी पहली बार 1880 में आरंभ हुई थी.

रिपोर्ट : संतोष सिंह

Tags:latest newstrending newsbig newsviral newsJAP 1JAP 1 latest newsJAP 1 navratri pujaJAP 1 navmi pujabreaking newsnavratri pujanavratri pujan 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.