✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LOHARDAGA: ..और अचानक बॉक्साइट लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया , तस्वीर में देखिये भयावहता

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:33:56 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कचहरी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह अचानक एक ट्रक रेलवे डिवाइडर से टकरा गया. ट्रक में बॉक्साइट लोड था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचा गया. हादसे में ट्रक ड्राइवर को हल्की चोटें आईं.

यह भी पढ़ें:

घर के इकलौते कमाऊ सदस्य सपन ने लगा ली फां'सी , कई दिनों से था परेशान, जानिए पूरा मामला     

दुर्घटना का कारण बना डिवाइडर

इस क्षेत्र में रेलवे के बने डिवाइडर के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं. यहां रोज़ाना बड़े वाहन बीच सड़क पर बने इस रेलवे के डिवाइडर से टकरा कर हादसे का शिकार हो जाते हैं. रेलवे ने डिवाइडर का बनवाया था, जिसे अब छोटा किए जाने की वजह से यहां दुर्घटना होती रहती है.

झारखंड और भारत में क्या है सड़क हादसे का आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी। जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.