✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में हाईवा और ट्रक में भिड़त, केबिन में फंसा चालक, हालत गंभीर

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 2:33:55 PM

पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क पर सोलगाड़िया के पास करीब सुबह 10 बजे बालू से लदा एक हाईवा और ईंट से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वह वाहन के केबिन में ही फंस गया. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया.

काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को वाहन के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला गया. उसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा.

पुलिस ने मौके से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई हो सकती है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है, जिससे अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

रिपोर्ट: विकास कुमार

 

Tags:A truck and a truck collided in Pakurleaving the driver trapped in the cabin and in critical conditiontruckPakurtruck and a truck collidedcritical conditiondriverpakuraccdentroad accdentupdate news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.