✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी से लौट रहे शिक्षक की एनएच-33 पर दर्दनाक मौत, मातम में बदली खुशियां

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:55:12 AM

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. घोड़लीली के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक शिक्षक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रांची के नामकुम श्रीनगर कॉलोनी निवासी पुनीत कांगड़ (38) के रूप में हुई है.

पुनीत नामकुम स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक थे. वे जमशेदपुर के मानगो इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे. परिवार के साथ कार से जमशेदपुर पहुंचने के बाद वे शनिवार रात अकेले बाइक से रांची लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-33 पर घोड़लीली के पास यह हादसा हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद पुनीत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत चांडिल थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की. बताया जा रहा है कि पुनीत परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके पीछे पत्नी और एक छोटा बच्चा है. रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. वहीं पुलिस हिट एंड रन मामले में फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

Tags:saraikelasaraikela newsaccident newsaccident news updatejharkhand updatelatest newsbig newsaccident news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.