✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार, शिक्षक ने कर दी कुछ ऐसी हरकत की हुआ गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:15:28 AM

दुमका (DUMKA): जिला के जरमुंडी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलदाह में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ता को शर्मसार करने की शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है. शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को जबरन केक खिलाते हुए उसके साथ बदसलूकी और छेड़खानी का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

शिक्षक गिरफ्तार

छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी शिक्षक लगातार छात्रा को फोन किया किया करते थे और परिजनों के फोन उठाने पर फोन काट दिया करते थे. इस मामले को लेकर  बुधवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक के खिलाफ भादवि और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सहायक शिक्षक पार्थ सारथी मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. 

अभिभावकों ने लगाया छेड़खानी का आरोप

बता दें कि तालझारी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलदाहा में शिक्षक दिवस पर सहायक शिक्षक पार्थ सारथी महतो द्वारा कक्षा 9 के एक छात्रा को जबरन केक खिलाते हुए फोटो और वीडियो प्रधानाध्यापक सरफराज अली ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इससे छात्रा के अभिभावक और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. ग्रामीणों और अभिभावकों ने बुधवार को इस मामले को लेकर स्कूल में  हंगामा किया. अभिभावकों ने दोनों शिक्षकों पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उपायुक्त के नाम जरमुंडी बीडीओ को लिखित शिकायत की. छात्रा के पिता ने बताया कि प्रधानाध्यापक गाहे-बगाहे उसके पुत्री को फोन करते थे. और जब परिजन फोन उठा लेते थे तब  प्रधानाध्यापक फोन डिस्कनेक्ट कर देते थे. 

पूछताछ के दौरान बेहोश हुए प्रधानाचार्य

मामले के तूल पकड़ने पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमालुद्दीन और वसुंधरा कुमारी के साथ तालझारी थाना प्रभारी राजीव प्रकाश बेलदाहा पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली और बेलदाहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सरफराज अली से पूछताछ की. इस क्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य सरफराज अली बेहोश हो गए. उन्हें तत्काल जरमुंडी सीएचसी भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया है. 

पोस्को एक्ट के तहत किया गया मामला दर्ज 

वहीं छात्रा के अभिभावक की शिकायत पर तालझारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सहायक शिक्षक पार्थसारथी महतो को गिरफ्तार कर लिया है. बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने बताया कि छात्रा का अभद्र फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मामला दर्ज किया गया है. तालझारी थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि प्रभारी प्रधानाचार्य सरफराज अली और सहायक शिक्षक पार्थ सारथी महतो के विरुद्ध भादवि और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.