✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चलती कार में अचानक से लगी आग, मची अफरा-तफरी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:30:47 PM

रांची(RANCHI): रांची-गोला रोड स्थित सिकिदिरी घाटी में चलती कार में अचानक आग लग गई. कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. कार में 4 लोग सवार थे. वहीं, इस घटना से घाटी में अफरा-तफरी मच गई.

बता दें कि, रजरप्पा थाना क्षेत्र की सिकिदिरी घाटी में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एक कार गुजर रही थी. इसमें चार लोग बैठे थे. घाटी से गुजरने के दौरान कार में एकाएक आग लग गई. कार में बैठे लोगों ने फौरन कार से उतर कर अपनी जान बचाई.

बताया जा रहा है कि, कार निरंजन चंद्र के नाम से निबंधित है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीएनजी के कारण आग लगी है. घाटी में जली गाड़ी खड़ी रहने से करीब एक घंटे तक घाटी में जाम लगा रहा. बाद में स्थानीय पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को सड़क से हटाया. जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटरांचीसिकिदिरी घाटीरजरप्पा थाना क्षेत्र रजरप्पाचलती कार में लगी आगरांची-गोला रोडरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRanchiSikidiri ValleyRajrappa police station area Rajrappafire in moving carRanchi-Gola RoadRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.