✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के एक स्कूल में बच्चे को अजीबोगरीब सजा: क्लास में भी गाली लिखवाई गई -घर से भी लिख कर लाने को कहा गया, अब आगे क्या!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:50:37 PM

धनबाद(DHANBAD):  क्या आपने कभी सुना है कि स्कूल में बच्चों से सजा के रूप में उसकी कॉपी में गाली लिखवाई जाए.  शायद नहीं सुना होगा.  इतना ही नहीं, होमवर्क में भी घर से गाली लिखकर   ही लाने की सजा मिली हो, यह भी आपने कभी नहीं सुना होगा.  लेकिन झारखंड के धनबाद में ऐसा ही हुआ है.  अब स्कूल मैनेजमेंट भी सवालों के घेरे में है.  कहा जा रहा है कि मैनेजमेंट ने ऐसा करने वाले टीचर पर एक्शन ले लिया है.  इस मामले में जब मंगलवार को सीडब्ल्यू सी  के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी से टेलीफोन पर The  News post ने   बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी मौखिक शिकायत मिली है.  लिखित शिकायत मांगी गई है.  मामला गंभीर है, शिकायत मिलते ही इसकी जांच होगी और अगर मामला सही पाया जाएगा, तो किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.  

चौथी क्लास के बच्चे के साथ हुआ है यह सब 

जानकारी के अनुसार चौथी क्लास के बच्चे को यह अजीबोगरीब सजा दी गई है.  उसे 15 -20 पेज  में   अश्लील गालियां लिखवाई गई है.  उसे गालियां  लिखकर लाने का होमवर्क भी दिया गया था.  घटना के बाद बच्चे की मां ने एक्शन  की मांग की है.  स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें छुट्टियों के बाद मामले की जानकारी मिली है.  स्कूल प्रबंधन समिति को सूचित कर दिया गया है और ऐसा करने वाली महिला शिक्षक पर कार्रवाई करने को कहा गया है.  सूत्र बताते हैं कि बच्चे की गाली देने की आदत को सुधारने के लिए टीचर ने शायद ऐसा कदम उठाया होगा , लेकिन यह तरीका इतना गलत है कि अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है. अभिभावक भी आक्रोशित है. 

बच्चे  की मां का दावा: होम वर्क में भी गली लिखकर लाने को कहा गया 

 बच्चे  की मां का दावा है कि उसे होमवर्क में भी गालियां लिखकर लाने को कहा गया था.  जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बच्चे  की मां ने स्कूल छोड़कर गई थी.  जब उसे लेने गई तो बच्चा डरा हुआ था. पूछने पर उसने सारी बात बताई.   सूत्र बताते हैं कि यह सब मामला सीसीटीवी में भी दर्ज हुआ है.  देखना है इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है? शिक्षा विभाग क्या एक्शन लेता है? सीडब्ल्यू सी  को लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है? लेकिन इस घटना की चर्चा हो रही है और टीचर के इस करतूत की आलोचना भी की जा रही है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadJharkhandSchoolTeacherstrange punishment to a childJharkhand school

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.