✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो से एक अजीब घटना हुई रिपोर्ट, अपराधियों ने स्कूल को कुछ इस तरह बनाया निशाना

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 23, 2026, 4:10:33 PM

धनबाद(DHANBAD): बोकारो से एक अजीब घटना रिपोर्ट हुई है.  पिंड्राजोरा  इलाके में गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने एक स्कूल को निशाना बनाते हुए आगजनी की घटना कर दी.  आमतल काशीझरिया स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल  परिसर में खड़ी तीन स्कूल बस और एक टाटा मैजिक वाहन को आग के  हवाले कर दिया।  इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.  जानकारी के अनुसार गुरुवार रात लगभग 10:00 बजे के बाद अपराधियों ने यह आगजनी की है.

  इस स्कूल में लगभग 1000 से अधिक बच्चे पढ़ाई करते हैं.  जानकारी के अनुसार आग लगाने वालों ने चौकीदार, जो अपने कमरे में था, कुंडी बाहर से बंद कर दिया था.  साथ ही  परिसर में स्थित उसके  आवासीय परिसर  को बाहर से बंद कर दिया गया था.  इसके बाद अपराधियों ने खड़े वाहनों में आग लगा दी.  

घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.  पुलिस बल और दमकल  की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी वाहन पूरी तरह से जल चुके थे.  पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.  आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBokaroSchoolAagjanipolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.