✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के पूटकी में तेज रफ्तार टिपर का कहर, सुपरवाइजर की मौके पर गई जान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 10:57:40 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के पूटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालीचक स्थित SNR आउटसोर्सिंग कंपनी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 54 वर्षीय रामस्वरूप चौहान की मौत हो गई. वे गोधरा 4 नंबर के निवासी थे और सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में पिछले चार वर्षों से सुपरवाइजर (स्विफ्ट इंचार्ज) के पद पर कार्यरत थे.मिली जानकारी के अनुसार, कार्यस्थल पर ड्यूटी के दौरान वे 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

 सुपरवाइजर की मौके पर गई जान

घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद SNMMCH रेफर किया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.मृतक के परिजन गुड्डू चौहान ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे.उनका आरोप है कि भारी वाहन उनके कमर के पास चढ़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

कंपनी की ओर से किसी मुआवजे को लेकर कोई ठोस पहल नहीं

वहीं मृतक के बेटे आदर्श कुमार ने बताया कि उनके पिता सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे और कुछ ही देर बाद हादसे की खबर मिल गई.परिजनों का कहना है कि अब तक कंपनी की ओर से किसी मुआवजे को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है.इधर, कंपनी के इंचार्ज श्रीराम पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा.हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:DhanbadPutkiRoad AccidentTipper AccidentJharkhand NewsBreaking NewsAccident NewsRoad SafetyViral NewsDhanbad News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.