✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नए साल की खुशियां गम में तब्दील, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला और युवक को कुचला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:42:19 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम नगर स्थित धनबाद–बरवाअड्डा मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक महिला और एक युवक को कुचल दिया. हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

इस दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक रफीक अंसारी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों के अनुसार, दोनों बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दूर जा गिरे, जबकि कार बिजली के पोल से जा भिड़ी.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.

परिजनों ने इस घटना के लिए तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया.

सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या जेएच10 सीडब्ल्यू-2386 को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : नीरज कुमार 

Tags:dhanbaddhanbad news updatedhanbad updatedhanbad big updatedhanbad newsnews updatelatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.