✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में तेज रफ्तार कार ने 25 बारातियों को कुचला, पांच की मौत, कई घायल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:29:23 AM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकीदरी में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. सड़क किनारे खड़े बारातियों को कार ने कुचल दिया. जिसमें पाँच बारातियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए. एक पल में खुशियां मातम में बदल गई.जहां ढोल नगाड़े बज रहे थे वहाँ मातम सा माहौल बन गया. हर तरफ चीख पुकार मच गई. घायलों में अभी भी दर्जनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों का इलाज रिम्स में किया जा रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. 

घटना सिकीदरी ओरमांझी मुख्य सड़क के सांडि गांव के पास हुई है. करीब 60 से अधिक की संख्या में बाराती सड़क किनारे खड़े थे. तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बारातियों में घुस गई. कार की रफ्तार इतनी तेज थी की मिनटों में 25 बारातियों को रौंद दिया. घटना करीब 3 बजे रात की बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सभी घायलों को रिम्स पहुंचाया. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद एम्बुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच कर बचे घायल को अस्पताल लेकर पहुंची. मौके से पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले गई है. बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर की भी हालत गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों की पिटाई से उसे गंभीर चोट आई है.              

  

                 

Tags:AccedentJharkhand AccedentRanchi Road Accedentcar crashed in ormajhirimsrims hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.