✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजधानी रांची में दुकानदार पर फिर चली गोली, मौके से आरोपी फरार, जानिए घटना की वजह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:40:41 AM

टीएनपी डेस्क: राजधानी रांची में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है. एक बार फिर बदमाशों ने राजधानी रांची के भीड़भाड़वाले इलाके में गोली चलायी है.
आपको बता दें कि ताजा मामला हिनू चौक का है. यहां मंगलवार देर रात दुकानदार पर गोली चली है. हालांकि वे इस घटना में बाल-बाल बच गए. गोलीबारी की घटना मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे की बतायी जाती है.

भुक्तभोगी सोनू यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे रात को एक युवक आया और उनपर निशाना साधते हुए फायरिंग कर दी. गोली सोनू को नहीं लगकर दुकान में लगे शीशे पर जा लगी. इससे शीशे के टुकड़े बिखर कर सोनू के चेहरे और गर्दन में जा लगे. इससे वह घायल हो गया. इस घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार सोनू यादव को स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया. साथ ही इसकी सूचना डोरंडा पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. 

पारिवारिक विवाद में चलाई गोली

भुक्तभोगी सोनू यादव के अनुसार, गोली चलाने वाले का नाम अमन कुमार यादव है. घटना के कारणों के बारे में बताया जा रहा है कि सोनू और अमन में कई साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है. रिश्ते में दोनों चचेरे भाई लगते हैं. इधर, घटना के बाद से अमन फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsshopkeeper was shot in ranchiRanchi crime newsCrime newsRanchi policeFiring in ranchiदुकानदार को मारी गोली

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.