✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के केंदुआडीह में पत्थर से कूच कर सुरक्षा गार्ड की हत्या, रखी गई पाइप की सुरक्षा के लिए किया गया था तैनात

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:26:06 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के केंदुआ डीह थाना से कुछ ही दूरी पर एक सुरक्षा गार्ड की गुरुवार की देर रात हत्या कर दी गई है. सुरक्षा गार्ड का नाम मिथिलेश रवानी बताया गया है. उसकी उम्र 45 वर्ष के आसपास आंकी गई है. मिथिलेश रवानी एक कंपनी की रखी पाइप की देखरेख का काम करता था. अपराधियों ने पत्थर मारकर उसकी हत्या की है. समझा जाता है कि अपराधी पाइप चुराने के लिए गए होंगे. सुरक्षा गार्ड इसका विरोध किया होगा. उसके बाद पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई होगी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है की जांच पड़ताल की जा रही है. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsMurder in dhanbadDhanbad policeCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.