✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेट्रोल शॉटेज की अफवाह ने ली जान! गढ़वा की सड़क पर जिंदा जला युवक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 12:30:48 PM

गढ़वा(GARHWA):ईरान -अमेरिका और इजराइल के बीच हो रही युद्ध ने पुरे विश्व मे तबाही मचाई है लेकिन इसका असर पर देश पर भी होने लगा है देश मे पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर जो अफवाह उडी है इसी अफवाह ने गढ़वा मे एक युवक की जान ले ली है.दरअसल एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोटो गांव में पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्राेल लेकर जा रहे य़ुवक को चपेट में ले लिया.इस घटना में गैलन फटने से पेट्रोल गिर गया और आग लग गई.

इलाज के दौरान मौत

 इससे मोपेड एवं उस पर सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया. इस घटना में आग में झुलसे गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता पिता स्व रामलाल गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सक के अनुसार उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है. बताया गया कि शंभू प्रसाद गुप्ता ने लोटो गांव में पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल खरीदा और उसे मोपेड पर रखकर ज्योंही सड़क पर आया, तब ही एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दिया.इससे गैलन फट गया और आग लग गई. जिससे मोपेड एवं उस पर सवार युवक आग की चपेट में आ गए. युवक के पुरे शरीर मे आग की लपते थी और वह सड़क पर बचने के उम्मीद से दौड़ रहा था घटनास्थल पर मौजूद लोग जब तक आग बुझाते, तब तक युवक का शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था.

गेलन में पेट्रोल लेकर जेन के दौरान हादसा

 इस घटना की सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां सदर अस्पताल मे प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर किया गया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया की जो अभी युद्ध चल रहा है पेट्रोल खत्म ना हो जाए इसके लिए वे पेट्रोल लेकर घर आ रहे थे इसी दौरान धक्का लग गया.इस घटना मे मोपेड गाड़ी एवं उनके शरीर मे आग लग गया जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार

Tags:viral newsgarhwa local newsgarhwa newsnews garhwagarhwa live newsgarhwa co newsgarhwa latest newsgarhwa news livetalash tv garhwa newsgarhwa news todaygarhwa today newsgarhwa news updategarhwa jila ka newsgreen line news garhwagitansh tv garhwa newsgarhwa kharaundhi murder newssamuhik vivah garhwagarhwanews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.