जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): आदित्यपुर थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग के विवाद में महिला और युवक के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ा और दोनों में मारपीट शुरू हो गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद मामला थाना तक पहुंच गया. दोनों ओर से पुलिस के पास लिखित शिकायत की गई है.
बताया जा रहा है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती कुंज विहार में एक महिला के और युवक के बीच मारपीट हुई. इस मारपीट के पीछे की वजह स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाना बताया जा रहा है. महिला कुत्ते को खाना खिला रही थी. इसी बीच युवक ने ऐसा करने से मना किया. जिसके बाद दोनों ओर से बहस शुरू हुई. और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई.घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही युवक की ओर से भी आवेदन देने की सूचना है. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है.
वीडियो वायरल होने के बाद महिलाओं में आक्रोश भी देखा गया. युवक पर कार्रवाई की मांग की है. महिलाओं का मानना है कि इस तरह से किसी महिला को पीटना सही नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषी को जेल भेजे. जिससे किसी अन्य महिला के साथ आगे ऐसी घटना सामने ना आए.
फिलहाल आदित्यपुर थाना पुलिस वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर जांच कर रही है. जिसमें पूरा मामला क्या है यह सामने आसके. और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
रिपोर्ट:बीरेंद्र मण्डल