✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी का खूनी खेल, गर्भवती बेटी समेत 3 को मार डाला 

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 12:42:22 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, पुत्र और बेटी की निर्मम हत्या कर दी है. किसी धारदार हथियार से आरोपी ने अपने परिवार पर हमला कर दिया. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है. एग्रिको रोड नंबर 2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 में तीनों शव मिले. घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है. सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. लोग इस घटना के पीछे का कारण बात नहीं पा रहे हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है. क्वार्टर के भीतर किसी को घुसने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

बेटी है शादी शुदा
जानकारी के अनुसार टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी रविंद्र सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और पुत्र अभिषेक कुमार की जान ले ली. पुलिस के अनुसार भोर 4 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो खून कमरे में बह ही रहा था. आरोपी भी क्वार्टर में ही मौजूद था. बेटी शादीशुदा है और वह 3 माह की गर्भवती भी है. पुलिस आरोपी से घटना के कारणों का पता लगा रही है.

आरोपी ने खुद की पुलिस को किया काल
बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. फिर पुलिस क्वार्टर पहुंची. आरोपी वही मिला. वही, रविंद्र के रिश्तेदारों का कहना था कि रविवार की रात थी पूरे परिवार से बात हुई थी तब सब कुछ ठीक था. अचानक क्यों यह घटना हुई इसकी जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह एक महीने पहले ही टाटा स्टील से रिटायर्ड हुआ है. 

 

Tags:JamshedpurJamshedpur crimeJamshedpur family murderTata Steel employeesViral newsBreaking newsJharkhandJharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.