✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा के डॉक्टर-निर्देशक का कमाल, दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से हुए सम्मानित

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 6:38:12 PM

कोडरमा (KODERMA): जिले के जाने-माने चर्म रोग विशेषज्ञ और फिल्म निर्देशक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कला जगत में एक नई मिसाल कायम की है. 30 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026 में उन्हें उनकी रचनात्मक उपलब्धियों के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित आयोजन देश-विदेश की फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के लिए एक बड़ा मंच माना जाता है.

डॉ. वीरेंद्र कुमार की शॉर्ट फिल्म लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री को ‘स्पेशल फेस्टिवल मेंशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. खास बात यह है कि इस फिल्म में उन्होंने खुद मुख्य भूमिका निभाई है. इसके अलावा उनके म्यूजिक वीडियो तुमसे प्यार हो गया को ‘बेस्ट म्यूजिक वीडियो अवार्ड’ मिला. इस वीडियो में खोरठा सुपरस्टार रमण गुप्ता और टॉलीवुड अभिनेत्री देवाश्री नारू ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने अपने प्रयासों के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि वे फिल्मों के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना चाहते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर झारखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दिया जाए, तो इससे फिल्म पर्यटन को गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. इस उपलब्धि के बाद कोडरमा समेत पूरे राज्य में कला प्रेमियों और बुद्धिजीवियों के बीच उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम में फिल्म निर्माता विपिन जाटे और उनकी टीम की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया.

Tags:Kodermakoderma newskoderma latest newsnews updatelatest newsDadasaheb Phalke Film Festival Award

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.