✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हाथियों को खदेड़ने जा रही QRT टीम हुई हादसे का शिकार, दर्दनाक टक्कर से दो की मौत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 12:13:06 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): जिले के चरही घाटी में शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. यह टीम बढ़ते हाथी आतंक को नियंत्रित करने के लिए हजारीबाग पहुंच रही थी.

जानकारी के अनुसार, वन विभाग रामगढ़ के अनुरोध पर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से नौ सदस्यीय QRT टीम चरही क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान चरही घाटी में उनकी गाड़ी की टक्कर एक कंटेनर वाहन से हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतकों की पहचान पिंटू कर्मकार और वाहन चालक शहादत अंसारी के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के निवासी थे. घायलों को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है.

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल अस्पताल पहुंचे और हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि एक टीम हाथियों को खदेड़ने के अभियान में लगी हुई है, जबकि दूसरी ओर घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है.

गौरतलब है कि हजारीबाग जिला इन दिनों हाथियों के उत्पात से जूझ रहा है. पिछले दो दिनों में हाथियों के हमले में सात लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में राहत कार्य के लिए पहुंची टीम का इस तरह हादसे का शिकार होना इलाके में शोक और चिंता का विषय बन गया है.

Tags:Hazaribaghhazaribagh newsaccidentaccident newsaccident news hazaribaghmajor accidentajor accident newsaccident news updatelatest newsnews updatehazaribagh update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.