✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गिरिडीह में निकाला गया जुलूस, लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का फूंका पुतला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:39:03 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में डुमरी के इसरी बाजार में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के लोगों ने एक जुलूस निकाला और नगर भ्रमण करने के बाद इसरी बाजार चौक के समीप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ का पुतला फुंका. इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में लोगों में काफी आक्रोश का माहौल देखा गया. लोगों ने जमकर पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए. वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकियों के इस कायराना हरकत को लेकर बदला लेने की मांग की है.

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल की दोपहर आतंकियों ने एक टूरिस्ट पैलेस में अंधाधुन फायरिंग की थी जिसमें 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी. जबकि कई जख्मी हो गए थे.  इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:Jharkhand newsGiridih newsPahalgam terror attackPakistan Prime Minister Shahbaz Sharifpeople burnt the effigy of Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharifपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ का पुतला दहन

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.