✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होटवार जेल में एक कैदी घायल : आत्महत्या की कोशिश या मारपीट! भेजा गया रिम्स

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:03:06 AM

रांची (RANCHI):  राजधानी रांची में पहले अपराधी बेलगाम होकर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे. लेकिन अब जेल में भी ऐसी घटना सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आज सुबह रांची के होटवार जेल में एक कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है. जिसके बाद कैदी को गंभीर हालत में उसे रिम्स अस्पातल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि कैदी पर किसी ने वार किया है. जिससे वह बुरी तरह घायल हुआ है.

गले और पेट पर है वार के निशान

मिली जानकारी के अनुसार कैदी का नाम जवाहरलाल बनरा बताया जा रहा है. कैदी के आत्महत्या करने की खबर जैसे ही जेल पुलिस प्रबंधन को मिली पुलिस द्वारा तुरंत कैदी को घायल अवस्था में रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार कैदी के गले और पेट में काफी जख्म के निशान देखे गए हैं. जिससे जेल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्योंकि आम तौर पर कोई भी व्यक्ति पहले अपने पेट पर वार करे और फिर गले पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश करे.

स्थिति देख रिम्स में किया जा रहा ऑपरेशन

तो वहीं दूसरी ओर रिम्स में कैदी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी इस बात की आशंका जताई है कि कैदी पर किसी ने वार किया है. जिस से वह बुरी तरह घायल हुआ है. फिलहाल कैदी की स्थिति को देखते हुए रिम्स में ऑपरेशन किया जा रहा है.  

 

Tags:A prisoner injuredin Hotwar JailAttempted suicideor assaultsent to RIMSहोटवार जेल में एक कैदी घायलआत्महत्या करने की कोशिशरिम्स में चल रहा इलाजरांची न्यूज़रांची ब्रेकिंगरांची क्राइम न्यूज़होटवार जेल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.