✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जुगसलाई आरओबी का भाजपा सांसद ने किया निरीक्षण , काम के धीमी रफ़्तार पर जताई चिंता

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:54:24 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की गति और निर्माण कार्य की हकीकत देखने पहुंचे. शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग सांसद विद्युत महतो ने जुगसलाई आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसकी धीमी रफ़्तार पर चिंता जताई. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि जुगसलाई पूरे कोल्हान प्रमंडल का व्यावसायिक केंद्र है. यहां ओवरब्रिज नहीं होने के कारण रोज हज़ारों लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बच्चों का स्कूल छूट जाता है, लोगों की ड्युटी लेट होती है और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नही पहुंच पाते. ओवरब्रिज यहां की तीन पीढ़ियों का सपना है. शुक्रवार को निरीक्षण के बाद सांसद जी निर्माण की धीमी गति पर रोष व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से कार्य को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. 

धरातल पर काम करने का निर्देश

मौके पर उन्होनें कार्य को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि बालू की कमी और संवेदक के भुगतान रुकने के चलते कार्य बाधित हुआ है. उन्होंने साफ कहा कि जुगसलाई ओवरब्रिज जुगसलाई की जनता के साथ साथ मेरा भी स्वप्न है और इसको पूर्ण करवाकर ही दम लूंगा. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि ओवरब्रिज निर्माण में राजनीति न कर धरातल पर काम करें. सांसद ने बताया कि संवेदक त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के गोविंद दोदराजका ने उन्हें जानकारी दी कि उनका पैसा बकाया है. उनके बकाया भुगतान नहीं होने से वे काम बंद कर देंगे. इसी परिपेक्ष में सांसद विद्युत महतो नें शुक्रवार को ओवरब्रिज निर्माण कार्य का  निरीक्षण किया और संवेदक से अनुरोध किया कि वे काम बंद ना करें. उनके बकाया भुगतान के लिए वे राज्य सरकार से बात करेंगे. सांसद विद्युत महतो ने राज्य सरकार से ओवरब्रिज निर्माण कार्य में संवेदनशीलता दिखाने और सहयोग की अपील की. 

हुआ स्वागत

जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव और जिला महामंत्री अनिल मोदी को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 

 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.