✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में विश्व जल दिवस पर लिया गया संकल्प, जल बचाने को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 4:30:19 PM

पाकुड़(PAKUR):विश्व जल दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे लोगों को पानी बचाने का संकल्प दिलाया गया. कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर आयोजित हुआ. इसकी अध्यक्षता सचिव रूपा बंदना किरो ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर किया गया.

पानी बचाने का लिया गया संकल्प

 कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हर साल 22 मार्च को मनाया जाने वाला विश्व जल दिवस लोगों को जल संकट जैसी गंभीर समस्या के प्रति जागरूक करने का अवसर देता है उन्होंने तालाब, नदी और झील जैसे जल स्रोतों में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई और पानी के सही इस्तेमाल पर जोर दिया लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार और डिप्टी चीफ नुकुमुद्दीन शेख ने लोगों को जल संरक्षण के आसान तरीके बताए उन्होंने कहा कि नल को बेवजह खुला न छोड़ें, जल स्रोतों में कचरा न डालें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं.

छोटे-छोटे प्रयासों से आयेगा बड़ा बदलाव

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है सभी से अपील की गई कि जल का दुरुपयोग रोकें और स्वच्छ जल व स्वच्छता बनाए रखें कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने मिलकर जल संरक्षण का संकल्प लिया और भविष्य में पानी बचाने के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:World water day 2026Trending newsViral newsJharkhandJharkhand news todayPakurPakur news todayViral

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.