☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने फेंका प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा, इलाके में तनाव

गुमला शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने फेंका प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा, इलाके में तनाव

गुमला (GUMLA):  गुमला के घाघरा स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंकने का मामला सामने आय़ा है. जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. वहीं हजारों की संख्या में बजरंगदल के समर्थक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषी आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस इलाके में पहुंच कर उग्र लोगों को शांत करने में जुट गई है.

बता दें कि आज सावन की सोमवारी है, जब आज सुबह स्थानीय लोग मंदिर जलाभिषेक करने पहुंचे. तब लोगों ने देखा कि मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंका हुआ है. इसके बाद देखते ही देखते मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात मंदिर में मांस का टुकड़ा फेका  गया है. वहीं पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर उग्र लोगों को शांत कराने में जुट गई. लेकिन उग्र लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

गुमला- रांची मुख्य मार्ग जाम

मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने पर आक्रोशित लोगों ने गुमला-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे है. साथ ही सड़क के बीच बेरिकेडिंग लगा दी है. इधर जाम से दर्जनों वाहन फंस गए है. जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है 

Published at:14 Aug 2023 01:57 PM (IST)
Tags:A piece of meat thrown in Gumla Shiv templepeople blocked the roadgumla trending newsgumla newsशिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मांस का टुकड़ा
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.