✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेम विवाह के बाद पंचायत में मारपीट, धनबाद के तोपचांची में मामला हुआ शांत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 8:54:26 AM

धनबाद :  जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरो पंचायत के खुरडीह बखरीटोला में प्रेमी युगल के शादी के बाद हो रही बैठक में जमकर मारपीट की घटना हुई. एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कुर्सियां चली. मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. लड़का और लड़की पक्ष एक दूसरे से भिड़ गये.

जानकारी के अनुसार खुरडीह निवासी सूरज राय के पुत्र करण राय और बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड स्थित रोहनियाटांड अमलाबाद निवासी संदीप राय की पुत्री सुलेखा कुमारी ने कुछ दिन पहले घर से भागकर शादी कर ली थी. इस बात की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों की ओर से खुरडीह बखरीटोला में बैठक बुलाई गई. बैठक में नेरो पंचायत के मुखिया तथा अमलाबाद पंचायत के मुखिया समेत दोनों पक्षों के ग्रामीण उपस्थित थे. पंचायत में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और सहमति बनी कि 15 दिनों के अंदर विधि-विधान और संवैधानिक तरीके से दोनों की शादी कराई जाएगी.

इसी दौरान जब लड़का-लड़की आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़े तो लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी.दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया. मामला शांत कराने के बाद युवती को युवक के साथ उसके ससुराल भेज दिया गया. फिलहाल दोनों पक्ष में किसी ने पुलिस से शिकायत नही किया है.

वहीं नव विवाहित प्रेमी जोड़े ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो-तीन साल से प्रेम संबंध था और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. पंचायती के दौरान थप्पड़ मार दिया गया. जिसके बाद स्थिति बिगड़ गया. वही युवती के चाचा ने कहा कि भतीजी ने भागकर अपने प्रेमी से शादी कर लिया.

बोकारो जिला के चंदनकियारी के रहने वाले है. बैठक के दौरान युवती की बहन ने थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट हो गया. मामले को किसी तरह शांत कराया गया. अब सबकुछ ठीक है.  युवक के पिता ने कहा बेटे ने अपनी पसंद की युवती से शादी भाग कर लिया. गाँव मे पंचायती इसे लेकर हुआ. आचनक मारपीट कर दिया गया. जो होना नही चाहिए. युवती के रिश्तेदार धमकी दे रहा है.

Tags:“Topchanchi Dhanbad love marriage fight in Panchayat”Dhanbad Panchayat clash over love marriage”Post-wedding violence in Topchanchi Panchayat Dhanbad”

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.