✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के SNMMCH से नवजात की चोरी, CCTV में महिला कैद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, देखें घटना को लाइव वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:00:04 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) से नवजात बच्चे की चोरी का गंभीर मामला सामने आया है. टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आदिवासी दंपती का नवजात बच्चा अस्पताल के वार्ड से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन रो-रोकर न्याय की गुहार लगाते नजर आए.

परिजनों के अनुसार, बच्चे की मां अस्पताल में इलाजरत थी और नवजात को वार्ड में रखा गया था. इसी दौरान अज्ञात महिला ने मौका पाकर बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई. जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया, तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. फुटेज में एक महिला को नवजात बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए साफ देखा गया है. पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और तलाश में जुट गई है.

इधर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अगर अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो इस तरह की घटना नहीं होती. उन्होंने बच्चे को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है. फिलहाल टुंडी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को पकड़कर नवजात को सुरक्षित बरामद किया जाएगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad newsdhanbad crime newsSNMMCH hospital in Dhanbad;A newborn baby was stolencaught on CCTVraising questions about security arrangementsdhanbad breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.